HomeHindi Newsभारतीय टीम को सीरीज में हराने के बाद विराट कोहली से यह...

भारतीय टीम को सीरीज में हराने के बाद विराट कोहली से यह खास तोहफा ले गए कुशल मेंडिस

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 110 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ भारतीय टीम 2-0 से सीरीज भी हार गई। 27 साल बाद भारत को वनडे सीरीज में श्रीलंका ने हराया है। श्रीलंका की टीम ने 249 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा था। जवाब में भारतीय टीम 138 रन ऊपर वाला आउट हो गई।

श्रीलंका की टीम की ओर से मुकाबले में अविष्का फर्नांडो और कुशल मेंडिस ने शानदार बल्लेबाजी की। अविष्का फर्नांडो ने 96 और कुशल मेंडिस ने 59 रनों की पारी खेली। और एक शानदार पारी के बाद कुशाल मेंडिस को एक खास तोहफा भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने दिया है।

विराट कोहली ने कुशल मेंडिस को दी अपनी साइन जर्सी

दरअसल सोशल मीडिया पर कुशल मेंडिस और विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हैं और एक जर्सी अपने साथ लेकर आते हैं और उसमें साइन करके कुशल मेंडिस को देते हैं। इसका वीडियो भी काफी ज्यादा वायरल हो रहा है उसके बाद कुशाल मेंडिस जाकर टीम के खिलाड़ियों को भी दिखाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments