HomeHindi Newsकोलकाता में महिला चिकित्सक की जघन्य हत्या का विरोध, मसूरी उप जिला...

कोलकाता में महिला चिकित्सक की जघन्य हत्या का विरोध, मसूरी उप जिला चिकित्सालय में ओपीडी सेवा ठप

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने आज देशव्यापी ओपीडी सेवाओं को बंद रखने का आवाहन किया जिसका असर मसूरी शहर में भी देखने को मिला। मसूरी उप जिला चिकित्सालय और मसूरी कम्युनिटी हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया। सुबह ही सिविल हॉस्पिटल में कार्य बहिष्कार लिख दिया गया था। केवल आपातकालीन सेवा ही खुली रहीं। सभी चिकित्सक व कर्मचारी गण एकत्रित होकर जुलूस के रूप में सिविल अस्पताल से लंढौर चौक तक रैली निकाली। कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद देश भर में विरोध-प्रदर्शन जारी है।
डॉक्टर पल्लवी रतूड़ी दन्त चिकित्सक ने कहा कि आज सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन जिस प्रकार से पूर्व में निर्भया कांड और अब ऐसे लगातार दुष्कर्म के मामले देखने को मिल रहे हैं। इसका एक कारण ऐसी घटनाओं पर कोई कठोर कानून ना होना भी है। नर्सिंग अधिकारी आरती राणा ने बताया कि लगातार देखने को मिलता है कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के लिए सुरक्षा और रहनें कि दृष्टि से कोई भी सुविधा सरकार के द्वारा उपलब्ध नहीं की जाती है जिससे सभी स्टाफ को बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जो डॉक्टर दूसरे का जीवन बचाता है आज उसी का जीवन सुरक्षित नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments