HomeHindi Newsबाथरूम में कैमरा छिपाकर वीडियो बनाया तो कड़ी कार्रवाई, महिला आयोग की...

बाथरूम में कैमरा छिपाकर वीडियो बनाया तो कड़ी कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

राजधानी देहरादून में एक शर्मनाक व निंदनीय घटना हुई जिसमें एक नामी रेस्टोरेंट के महिला बाथरूम में मोबाइल को हिडन कैमरे के रूप में उपयोग कर महिलाओं का वीडियो बनाने का गम्भीर मामला सामने आया है। इस पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया है एवं संबंधित थाना क्षेत्र के एसओ से वार्ता की। उन्होंने कहा कि शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान में इस प्रकार की घटना का होना अत्यंत संवेदनशील है। मामले में सख्ताई से जांच हो इसके लिए आयोग भी मामले में नजर रखे हुए है। उन्होंने घटनास्थल पर प्रतिष्ठान के मालिक व एसओ कैन्ट से वार्ता की और निर्देश दिए हैं कि इस मामले में आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने में एसओ को निर्देश देते हुए कहा कि आरोपी के फोन व उसके सोशियल मीडिया की गंभीर व गहनता से जांच की जानी चाहिए ताकि पता लग सके कि आरोपी कब से इस प्रकार से इस घटना को अंजाम दे रहा था। उक्त आरोपी द्वारा पहले भी किसी महिला का वीडियो कहीं वायरल तो नहीं किया है। इस मामले में एसओ ने बताया कि बाथरूम में मोबाइल को छुपाकर उससे वीडियो बनाई जा रही थी। जांच में मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ुटेज भी बरामद हुई हैं। मामले में झारखण्ड निवासी आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। वही रेस्टोरेंट के बाथरूम में छुपाये गए रिकॉर्डिंग मोबाइल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments