HomeHindi Newsप्रवासी उत्तराखंड परिसर का होगा गठन.. राज्य के 24 साल के सफर...

प्रवासी उत्तराखंड परिसर का होगा गठन.. राज्य के 24 साल के सफर पर होगा मंथन

उत्तराखंड राज्य अपना 24वां स्थापना दिवस मना रहा है। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रवासी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित किया। मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंड परिसर गठन करने की घोषणा की। इस कार्यक्रम के माध्यम से दशकों से देश के कई हिस्सों में निवास कर रहे उत्तराखंड के प्रवासी भी अपनी मातृभूमि से जुड़ रहे हैं। धामी सरकार अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी योग्यता और कौशल से राष्ट्र और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले राज्य के प्रवासियों को सम्मानित करेगी।

पहली बार हो रहा आयोजन

सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पहली बार प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन हो रहा है। प्रवासी सम्मेलन में 3 सत्र आयोजित होने हैं, जिनमें अलग-अलग विषयों पर चर्चा होगी। धामी सरकार अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी योग्यता और कौशल से राष्ट्र और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले राज्य के प्रवासियों को सम्मानित करेगी। उद्घाटन के दौरान पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, अभिनेता हेमंत पांडे, विधायक विनोद चमोली सहित कई अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान उत्तराखंड के प्रवासी खुश नजर आए और आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments