HomeHindi Newsहार्दिक पांड्या नही बल्कि यह खिलाड़ी बन सकता है श्रीलंका के खिलाफ...

हार्दिक पांड्या नही बल्कि यह खिलाड़ी बन सकता है श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में भारत का कप्तान?

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच इसी महीने तीन मैचों की T20 श्रृंखला खेली जानी है उसके बाद अगले महीने भारत तीन मैचों की वनडे श्रृंखला भी श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20 श्रृंखला के लिए जो कप्तान का नाम सामने आ रहा है वह काफी हैरान करने वाला है। क्योंकि हर किसी को यही लग रहा था कि टीम इंडिया के जो उप कप्तान हार्दिक पांड्या है वह अब रोहित शर्मा के बाद टीम की कमान संभालेंगे लेकिन अब एक नया नाम सामने निकलकर आया है।

सूर्या बन सकते हैं T20 के नए कप्तान

T20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में जीत के साथ रोहित शर्मा ने T20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। T20 वर्ल्ड कप में उप कप्तान हार्दिक पांड्या थे। ऐसे में अगर देखा जाए तो रोहित शर्मा के बाद टीम की कमान हार्दिक पांड्या को ही मिलनी चाहिए थी। लेकिन अब जो खबरें आ रही है मीडिया रिपोर्ट्स में उनमें सूर्यकुमार यादव का नाम निकलकर सामने आया है कि हेड कोच गौतम गंभीर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं।

टीम इंडिया का श्रीलंका दौरे के लिए टीम का चयन आज होना है ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उसमें जो कप्तान होगा वह सूर्यकुमार यादव होंगे या फिर हार्दिक पांड्या होंगे यह उसे वक्त ही तय हो पाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments