HomeHindi Newsकेदारनाथ मार्ग के भीमबली के पास भूस्खलन, मन्दाकिनी नदी में बनी झील

केदारनाथ मार्ग के भीमबली के पास भूस्खलन, मन्दाकिनी नदी में बनी झील

केदारनाथ पैदल मार्ग में भीमबली हैली पैड के सामने नदी के पार पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है जिससे मन्दाकिनी नदी का बहाव रुकने से तालाब बन गया है। हालाँकि किसी प्रकार से कोई जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है। गौरीकुंड से रुद्रप्रयाग तक अलर्ट जारी कर दिया गया है। नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति नदी के तरफ न जाएं। नदी के किनारे रह रहे लोग सतर्क एवं अलर्ट रहने को कहा है। अब नदी में बने झील से पानी बाहर निकलने लगा है, जिस कारण किसी भी समय नदी का जल स्तर बढ़ सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments