HomeHindi Newsपहाड़ी से मलवा गिरने और पत्थर गिरे, 36 घंटों से अधिक समय...

पहाड़ी से मलवा गिरने और पत्थर गिरे, 36 घंटों से अधिक समय से सडक़ बंद

नंदा देवी राजजात थराली -देवाल-वांण राजमार्ग संख्या 90 पूर्णा गांव के पास किमी 11 में लगातार पहाड़ी से मलवां गिरने एवं पत्थरों के गिरने के कारण पिछले 36 घंटों से अधिक समय से बंद पड़ा हुआ हैं। देवाल विकास खंड मुख्यालय सहित इस ब्लाक के अधिकांश गांवों में तमाम दैनिक जीवन की वस्तुओं की कमी होने लगी है। भारी बारिश के कारण राजमार्ग संख्या 91 ग्वालदम -नंदकेशरी भी किमी 11 में बंद हो गया था। इस जगह पर लगातार पहाड़ी से मलवां एवं पत्थर गिर रहा है। पत्थरों के गिरने एवं मौसम के ठीक होने पर ही मार्ग को खोले जाने का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments