HomeHindi Newsबुची बाबू टूर्नामेंट में ईशान किशन ने बल्ले से मचाया धमाल

बुची बाबू टूर्नामेंट में ईशान किशन ने बल्ले से मचाया धमाल

भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने आखिरकार घरेलू टूर्नामेंट में कम बैककर लिया है। बुची बाबू टूर्नामेंट इस वक्त खेला जा रहा है और इस टूर्नामेंट में झारखंड की टीम की कप्तानी करते हुए ईशान किशन ने शानदार शतक जड़ दिया है। इशान किशन ने मध्य प्रदेश के खिलाफ शानदार शतक जड़ा है।

इशान किशन ने बल्लेबाजी में किया कमाल

भारतीय टीम से ईशान किशन काफी समय से बाहर चल रहे हैं। ईशान किशन ने कमबैक किया और झारखंड की टीम के लिए ईशान किशन मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरे और 86 गेंद में उन्होंने शानदार शतक जड़ा है। इशान किशन की बात की जाए तो जिस तरीके से ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे थे और काफी अच्छे टच में दिखाई दे रहे थे और गेंद को काफी अच्छी तरीके से मिडिल कर रहे थे।

अब इस शानदार शतक को देखते हुए सोशल मीडिया में यह सवाल उठने लगा है कि क्या इस शतक के बाद ईशान किशन का इंडिया में कमबैक हो पाएगा ?क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारतीय टीम को खेलनी है और क्या वह सीरीज में ईशान किशन को जगह मिलेगी यह देखना दिलचस्प होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments