HomeHindi Newsआईपीएल टीमों के कप्तान तय.. 10 में से सिर्फ एक विदेशी

आईपीएल टीमों के कप्तान तय.. 10 में से सिर्फ एक विदेशी

आईपीएल के 18वें सीजन का बिगुल बज चुका है और सभी टीमों ने कमर कस ली है। इस सीजन में कुल पांच टीमें नए कप्तान के साथ उतरेंगी। सभी 10 टीमों के कप्तान कंफर्म हो चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। सभी 10 टीमों के कप्तान कंफर्म हो गए हैं। 10 टीमों में सिर्फ एक विदेशी कप्तान है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को कप्तान बनाया है।

दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेंगी। दिल्ली ने अक्षर पटेल, लखनऊ ने ऋषभ पंत, पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर, आरसीबी ने रजत पाटीदार और केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान सौंपी है।
22 मार्च से होगा आगाज

आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होगा। इस बार 13 शहरों में सभी मुकाबले खेले जाएंगे और पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा, जो 22 मार्च को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। ओपनिंग सेरेमनी कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में होगी। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के जानें माने सितारें परफॉर्म करेंगे। कार्यक्रम 22 मार्च को शाम को 6 बजे से शुरू होगा।

अन्य टीमों के ये हैं कप्तान

  • सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस
  • राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन
  • मुंबई इंडियंस- हार्दिक पांड्या
  • गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल
  • चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुरात गायकवाड़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments