HomeHindi NewsDelhi Newsमौसम ने फिर बदली करवट. इन राज्यों का यह है आज का...

मौसम ने फिर बदली करवट. इन राज्यों का यह है आज का पूर्वानुमान

होली के बाद कई राज्यों का मौसम बदल गया है। दिल्ली का मौसम कूल-कूल हो गया है। दिल्ली, नोएडा गाजियाबाद समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश हुई है। 15 मार्च से गर्मी में कमी आएगी। 15 और 16 मार्च को बादल छाए रहेंगे।
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।
उत्तर प्रदेश के लिए आईएमडी ने अगले 24 घंटे में कई जिलों में तेज गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान ओलावृष्टि के सात वज्रपात की संभावना है। बिहार में बादलों की आवाजाही तो बनी रहेगी, लेकिन बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। उत्तराखंड में भी बादल छाने और बारिश होने की संभावना है।

कश्मीर में हिमपात

कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हिमपात हुआ, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। उत्तरी कश्मीर के बारामूला स्थित गुलमर्ग, बांदीपोरा के गुरेज और कुछ अन्य स्थानों पर रातभर हिमपात हुआ जो सुबह तक जारी रहा। श्रीनगर सहित अधिकांश मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई। गुरेज में भारी हिमपात और हिमस्खलन के खतरे के कारण अधिकारियों ने 15 मार्च तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments