HomeHindi NewsDelhi Newsसुप्रीम कोर्ट जाएगा ईवीएम का मुद्दा.. भाजपा ने कहा-जनादेश स्वीकार करो

सुप्रीम कोर्ट जाएगा ईवीएम का मुद्दा.. भाजपा ने कहा-जनादेश स्वीकार करो

ईवीएम को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर ली है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि ईवीएम पर लोगों को विश्वास नहीं है और चुनाव आयोग इसमें दखल नहीं कर रहा है, इसलिए हम इस आवाज को सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि ये एक जनभावना है और जनभावनाओं को एक आधार प्रदान करना और उसका सम्मान करना हमारा काम है। इस पर भाजपा का कहना है कि कांग्रेस को जनादेश स्वीकार कर लेना चाहिए। जनता ने उन्हें ठुकरा दिया है।

कहीं नहीं हो रहा ईवीएम का इस्तेमाल

कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कईवीएम पर भरोसा नहीं रहा है। हिंदुस्तान को छोडक़र पूरी दुनिया में कहीं पर भी ईवीएम का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इस पर अविश्वास की बात उठ रही है और दुनिया इसे नकार चुकी है तो हम इसे क्यों नकार नहीं सकते? उन्होंने कहा कि अपनी इसी मांग को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट में जा रहे हैं और हमें विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट निश्चित तौर पर इस विषय पर विचार करेगा।

जनता ने नकार दिया

ईवीएम को लेकर विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष को जनता के जनादेश को स्वीकार कर लेना चाहिए। जनता ने उन्हें नकार दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments