HomeHindi Newsपंजाब किंग्स के स्पिनर्स के सामने नहीं चले चेन्नई के बल्लेबाज

पंजाब किंग्स के स्पिनर्स के सामने नहीं चले चेन्नई के बल्लेबाज

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 162 रन बनाए हैं और 163 रनों की चुनौती पंजाब किंग्स की टीम के सामने रखी है।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 48 गेंद में 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 29 समीर रिजवी ने 21 रनों की पारी खेली। पंजाब किंग्स के स्पिनर्स का आज बोलबाला रहा। राहुल चाहर ने चार ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। तो वही हरप्रीत बरार ने भी दो सफलता हासिल की।

अब देखना यह है कि यहां से जितना स्कोर चेन्नई ने बनाया है क्या गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड कर सकते हैं या पंजाब किंग्स की टीम आसानी से मुकाबले को अपने नाम कर लेगी यह देखना दिलचस्प होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments