HomeHindi Newsचेन्नई के खिलाफ पंजाब किंग्स की शानदार जीत

चेन्नई के खिलाफ पंजाब किंग्स की शानदार जीत

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 7 विकेट से हरा दिया है। पंजाब किंग्स की टीम के सामने 163 रनों का लक्ष्य था, जवाब में जॉनी बेरेस्टो के 30 गेंद में 46 राइली रूसो के 23 गेंद में 43 इसके अलावा सैम करन ने 27 और शशांक सिंह ने 25 रनों की पारी खेली।

आज इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज बेअसर दिखाई दिए। क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी तुषार देशपांडे और पथिराना नहीं खेल रहे थे। यही वजह है कि कहीं ना कहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम काफी कमजोर नजर आई।

इसी के साथ इस आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स की टीम को अपनी चौथी जीत मिल गई है। ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम की भी उम्मीद प्लेऑफ में पहुंचने की बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments