HomeHindi Newsचारधाम यात्रा के दृष्टिगत मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहें एसडीआरएफ...

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहें एसडीआरएफ कर्मी : सेनानायक

एसडीआरएफ सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा ऑनलाइन मासिक बैठक ली गई। बैठक में चारधाम यात्रा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मासिक सम्मेलन लिया गया।सम्मेलन के माध्यम से सेनानायक महोदय द्वारा समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के आवासीय/भोजन व्यवस्था, उपकरणों की स्थिति तथा अन्य व्यक्तिगत समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गयी और साथ ही सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि कम से कम समय में समस्याओं का त्वरित निदान किया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments