HomeHindi NewsEntertainmentहोली को बताया छपरियों का त्यौहार.. फराह खान पर मामला दर्ज

होली को बताया छपरियों का त्यौहार.. फराह खान पर मामला दर्ज

बॉलीवुड निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान का एक बयान इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। उनके खिलाफ हिंदुओं के पवित्र त्योहार होली को लेकर अपमानजनक कमेंट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। 20 फरवरी को टेलीविजन शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एक एपिसोड के दौरान फराह ने यह कमेंट किया। फराह ने होली को छपरियों का त्यौहार बताया। उनके इस कमेंट ने धार्मिक भावनाओं और हिंदू समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। विकास पाठक ने अपने वकील अली काशिफ खान देशमुख के जरिए शिकायत दर्ज कराई है। फराह खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की जज फराह खान के इस कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल भी किया जा रहा है।

हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान

वकील देशमुख ने कहा कि फराह खान के इस कमेंट से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान हुआ है। एक पवित्र त्यौहार का वर्णन करने के लिए छपरी शब्द का इस्तेमाल बेहद अनुचित है। इससे सांप्रदायिक तनाव पैदा होने की संभावना है। शिकायत लिखा गया कि मेरे मुवक्किल ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, बल्कि बड़े पैमाने पर हिंदू समुदाय को भी परेशान किया है। प्रमुख बॉलीवुड फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर के हिंदू त्योहार होली के खिलाफ बेहद अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस शिकायत के माध्यम से न्याय की मांग करता हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments