HomeHindi Newsपाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीत से बांग्लादेश की टीम ने WTC की...

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीत से बांग्लादेश की टीम ने WTC की अंक तालिका में लगाई लंबी छलांग

पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम के बीच रावलपिंडी के मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ने इतिहास रचते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से टेस्ट श्रृंखला को अपने नाम कर ली है। बांग्लादेश की टीम ने 2009 में घर से बाहर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से टेस्ट श्रृंखला जीती थी और अब उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ उन्ही के घर में जाकर 2-0 से सीरीज जीती है।

पाकिस्तान के खिलाफ इस सीरीज जीत के बाद बांग्लादेश की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में लंबी छलांग लगा दी है और सीधा चौथे स्थान पर बांग्लादेश की टीम पहुंच गई है। और पाकिस्तान की टीम नीचे गिरकर आठवें स्थान पर पहुंच गई है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की रेस से भी लगभग बाहर हो गई है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में आगे आ गई बांग्लादेश की टीम

बांग्लादेश की टीम इस टेस्ट सीरीज से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में काफी पीछे थी। लेकिन उसके 2-0 से बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया और अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। ऐसे में बांग्लादेश की टीम अब लगातार यहां से टेस्ट मैच जीती रह गई तो बांग्लादेश की टीम भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेल सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments