HomeHindi Newsटेस्ट क्रिकेट में एक बार फिर फेल हुए बाबर आजम, खराब फॉर्म...

टेस्ट क्रिकेट में एक बार फिर फेल हुए बाबर आजम, खराब फॉर्म जारी

पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम के बीच रावलपिंडी के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की पहली पारी 274 रनों पर सिमट गई है। पाकिस्तान की टीम की ओर से तीन खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेली है जिसमें कप्तान शान मसूद, सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज सलमान अली आगा ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन बाबर आजम एक बार फिर से फेल हो गए।

सिर्फ 31 रन बनाकर शाकिब अल हसन की गेंदबाजी का शिकार हो गए बाबर आजम

पाकिस्तान की टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम से इस टेस्ट मैच में अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद थी लेकिन पहली पारी में बाबर आजम सिर्फ 31 रन बनाकर शाकिब अल हसन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। बाबर आजम की यह लगातार टेस्ट क्रिकेट में 15वीं पारी थी जब वह 50 प्लस का स्कोर भी नहीं बना सके हैं।

बाबर आजम का टेस्ट क्रिकेट में लगातार खराब फॉर्म जारी है और बाबर आजम साफ तौर पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। बाबर आजम का टेस्ट क्रिकेट में अंतिम 50, 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था उसके बाद से बाबर आजम के बल्ले में जंग लग चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments