HomeHindi NewsHaryanaअनिल विज बोले-घर बैठ जाओ, वोट मत डालना.. कांग्रेस का जवाब-डर गई...

अनिल विज बोले-घर बैठ जाओ, वोट मत डालना.. कांग्रेस का जवाब-डर गई है भाजपा

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तिथि आगे बढऩे पर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि ये भाजपा की भारत के प्रजातंत्र में प्रतिबद्धता और लोग अधिक से अधिक मतदान कर सकें, ऐसे अवसर प्रदान करने के लिए है। कांग्रेस का विरोध करना और ऐसा बोलना दिखाता है कि ये भाग रहे हैं। अगर आपको ये तरीके नहीं पसंद तो वोट डालने मत जाना, घर बैठो। जिनको पसंद है उनको डालने दो। तारीख लोगों के हित में बढ़ाई गई है। हम लोगों के हित में सोचते हैं।

भाजपा साफ हो जाएगी

चुनाव आयोग द्वारा जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना की तारीख 4 अक्टूबर से बदलकर 8 अक्टूबर करने पर कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने कहा कि भाजपा के लिए न केवल ईडी और सीबीआई काम कर रही है, बल्कि अब चुनाव आयोग ने भी काम करना शुरू कर दिया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों की मांग के कारण तारीख आगे बढ़ा दी है। यह दर्शाता है कि भाजपा हरियाणा में हार से डर गई है, इसीलिए उन्होंने नतीजे पांच दिनों के लिए टाल दिए हैं। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और भाजपा लोगों की नजरों से साफ हो जाएगी।

4-5 वोट प्रतिशत वोटिंग कम हो जाती

भाजपा नेता लीला राम ने कहा कि चुनाव आयोग ने जो यह फैसला लिया है, मैं उसके लिए धन्यवाद करता हूं। सभी पार्टियों के नेताओं ने यह मांग की है और उन नेताओं के पास भी यह मांग हरियाणा प्रदेश के मतदाताओं की ओर से गई थी। जब 5 अवकाश आ जाते हैं तो मतदाता सैर-सपाटे का फैसला ले लेता है। ऐसे में 4-5 वोट प्रतिशत कम हो सकता था। हिसार और सिरसा जिले के अंदर वोटिंग बहुत ही कम हो जाती है, इसलिए चुनाव आयोग बधाई का पात्र है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments