HomeHindi Newsपाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बनाई अंडर-19 विश्व...

पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बनाई अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीम के बीच अंदर-19 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा था। इस दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को एक विकेट से हराते हुए फाइनल में जगह बना ली है। जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम का सामना भारत की टीम से होगा।

पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 189 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने शानदार गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया की टीम के 9 विकेट 164 रनों पर गिरा दिए थे और ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीतने के लिए 16 रनों की आवश्यकता थी। लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए हैरी डिक्शन ने 50 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ओलिवर पिक्सन ने 49 रन बनाए। टॉम कैंपबेल ने 25 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की टीम की ओर से अली रजा ने 10 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट हासिल किये।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments