HomeHindi Newsअंतिम 3 टेस्ट मैचों के लिए कल हो सकता है टीम इंडिया...

अंतिम 3 टेस्ट मैचों के लिए कल हो सकता है टीम इंडिया के ऐलान, इन खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 15 फरवरी से राजकोट के मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। भारतीय टीम का ऐलान शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए हुआ था। अब अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कल हो सकता है जिसमें केएल राहुल की वापसी हो सकती है।

कल हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान

इंग्लैंड के खिलाफ अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कल हो सकता है जिसमें पहले टेस्ट मैच के बाद चोटिल होकर बाहर हुए केएल राहुल की वापसी हो सकती है। आपको बता दें केएल राहुल चोट के कारण पहले टेस्ट मैच के बाद बाहर हो गए थे। अब ऐसा रिपोर्ट में सामने आ रहा है कि राहुल की वापसी तीसरे टेस्ट मैच के लिए हो सकती है।

वहीं विराट कोहली को लेकर इस तरह की खबरें आ रही है कि विराट कोहली शायद ही इस टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखाई दें। इसके अलावा रविंद्र जडेजा जो कि चोटिल हुए थे उनकी उपस्थिति को लेकर भी कोई खबर सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments