पंजाब में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। जालंधर कैंट के पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि मैंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी क्योंकि उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए और पंजाब पीछे जा रहा है। बराड़ ने कहा कि इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं। उन्होंने पीएम मोदी की नीतियों के प्रति समर्थन जताते हुए उन्हें सर्वमान्य नेता भी बताया।


