HomeHindi NewsHaryanaमोदी ने 'सबका सत्यानाश' कर दिया.. खरगे ने हरियाणा में जमकर कोसा

मोदी ने ‘सबका सत्यानाश’ कर दिया.. खरगे ने हरियाणा में जमकर कोसा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा के यमुनानगर में सभा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी तीन काले कृषि कानून लेकर आए। किसानों के हकों को खत्म करने की कोशिश की। इन कानूनों के विरोध में 750 किसान शहीद हो गए, लेकिन मोदी जी ने कभी इस बारे में बात नहीं की। बीजेपी के एक मंत्री के बेटे ने किसानों को अपनी गाड़ी के नीचे कुचल दिया, लेकिन मोदी ने कुछ नहीं किया। जो लोग किसानों के खिलाफ हैं, नरेंद्र मोदी ने उन सभी को संरक्षण दिया है। खरगे ने कहा कि इसके बाद भी वह कहते हैं-सबका साथ, सबका विकास। जबकि सच्चाई ये है कि नरेंद्र मोदी ने सबका सत्यानाश कर दिया है। खरगे ने मोदी को झूठों का सरदार भी कहा है।

खरगे की एकमात्र सभा, बीजेपी करेगी धुआंधार प्रचार

कांग्रेस की ओर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की हरियाणा में अब कोई सभा नहीं है। खरगे की एकमात्र सभा हो चुकी है। वहीं भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पंचकूला में रोड शो कर चुके हैं। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी यहां सभाएं हुई हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की 4 रैलियां और अमित शाह के 3 कार्यक्रम तय हो चुके हैं। हरियाणा में 25 मई को वोटिंग होनी है। भाजपा ने यहां सभी 10 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments