HomeHindi NewsHaryanaपीएम नरेंद्र मोदी हैं झूठों के सरदार.. हरियाणा में खरगे ने भरी...

पीएम नरेंद्र मोदी हैं झूठों के सरदार.. हरियाणा में खरगे ने भरी हुंकार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा के यमुनानगर में चुनावी सभा करते हुए हुंकार भरी। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा था कि सभी के खाते में 15-15 लाख रूपया दूंगा, हर साल दो करोड़ नौकरियां दी जाएंगी, किसानों की आमदनी दोगुनी कर दूंगा, लेकिन ये सारी बातें झूठ निकली। इसलिए मैं नरेंद्र मोदी को झूठों का सरदार कहता हूं।

हमने किया विकास, आप कर रहे विनाश

खरगे ने कहा कि बीजेपी पूछती है कि कांग्रेस ने क्या किया? पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भाखड़ा नांगल, हीराकुंड जैसे बड़े-बड़े बांध बनाए। एचएमटी, एचएएल जैसे संस्थान बनाए, जिनसे लाखों लोगों को रोजगार मिला। आज नरेंद्र मोदी इन्हीं संस्थानों को अपने दोस्तों को सौंप रहे हैं। हमारे पास इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे नेता थे। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए और बांग्लादेश बनाया। राजीव गांधी ने कंप्यूटर क्रांति की और पंचायतों को मजबूत बनाया।

कांग्रेस की देन है वोटिंग का अधिकार

खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश में संचार, आईटी क्रांति और आधुनिक पंचायती राज जैसी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। पंचायती राज की वजह से देश में 30 लाख से ज्यादा पंचायत प्रतिनिधि बने, जिसमें 14 लाख से ज्यादा महिलाएं थीं। राजीव गांधी ने मतदान की उम्र 18 साल की और युवाओं को वोटिंग का अधिकार दिया। ये सभी कांग्रेस की देन है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments