More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsसड़क पर दिखा भीष्म टैंक और आर्टिलरी.. रायपुर के लोग नजारा देखकर...

    सड़क पर दिखा भीष्म टैंक और आर्टिलरी.. रायपुर के लोग नजारा देखकर रह गए दंग

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार का दिन बेहद खास रहा। यहां के लोगों को कुछ ऐसा नजारा दिखा, जिसे देखकर वे दंग रह गए। दरअसल गुरुवार को सेना के टैंक और सैन्य साजो-सामान सडक़ पर दिखाई दिया। सेना के भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी को देखकर लोग खुशी से फूले नहीं समाए। उन्होंने सेना के साथ टैंक और आर्टिलरी का शानदार स्वागत किया। एक रैली के रूप में टैंक एवं सैन्य उपकरण रायपुर शहर के तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ और आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक मैदान पहुंचा।

    सडक़ पर दिखा उत्साह, सीएम की पहल पर हो रही प्रदर्शनी

    सेना के इस महत्वपूर्ण टैंक और रक्षा से जुड़े हथियारों को देखकर शहर के नागरिकों में ख़ासा उत्साह रहा। सैकड़ों लोग इस शानदार रैली को मोबाइल से कैप्चर करते दिखे। दरअसल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और पहल पर भव्य सैन्य समारोह होने जा रहा है। यह सैन्य प्रदर्शनी 5-6 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगी, जिसमें सेना के जाबांज सैनिक अपने शौर्य का प्रदर्शन करेंगे।

    अपना शौर्य दिखाएंगे सेना के जवान

    रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 5-6 अक्टूबर को सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन होगा, जहां अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी में जांबाज सैनिकों द्वारा पैरा जंपिंग, मोटरसाइकिल स्टंट और घुड़सवारी जैसे साहसिक प्रदर्शन भी देखने को मिलेंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments