More
    HomeHindi Newsभाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली, राष्ट्र भावना के प्रति लोगों को...

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली, राष्ट्र भावना के प्रति लोगों को किया जागरूक

    रुद्रप्रयाग में भारतीय जनता पार्टी द्वारा केदारनाथ विधानसभा के अगस्तमुनि में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत लोगों को देश प्रेम और राष्ट्र प्रथम की भावना के प्रति जागरूक किया गया। वहीं इस तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक विक्रम सिंह कंडारी, सह संयोजक ओम प्रकाश बहुगुणा ने तिंरगा रैली का नेतृत्व किया। तिरंगा रैली में अगस्तमुनि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नियोजित तिरंगा रैली अभियान कार्यक्रम सभी जनपदों मे 15अगस्त 2024 तक चलाया जाएगा। तिरंगा यात्रा रैली युवा मोर्चा व महिला मोर्चा की अगुवाई में निकाली गई।
    महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शकुंतला जगवान, जिला महामंत्री विनोद देवशाली, ऐश्वर्या रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा वाचस्पति सेमवाल, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्तमुनि अरुणा बेंजवाल सहित सभी कार्य कर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा रैली को सफल बनाया गया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments