More
    HomeHindi Newsराहुल के शक्ति के बयान पर मोदी का पलटवार.. इंडी गठबंधन शक्ति...

    राहुल के शक्ति के बयान पर मोदी का पलटवार.. इंडी गठबंधन शक्ति का विनाश की बात कर रहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में रैली करते हुए इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया। मोदी ने कहा कि यहां नारी शक्ति मुझे आशीर्वाद दे रही है। उन्होंने कहा कि मेरी माताएं-बहनें शक्ति स्वरूपा हैं। जबकि इंडी गठबंधन शक्ति का विनाश की बात कर रहा है। लेकिन मैं शक्ति स्वरूपा माताओं-बहनों के लिए जान लगा दूंगा। इंडी गठबंधन ने मुंबई में अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है जिसमें शक्ति का विनाश करने की बात कही है। 4 जून को मुकाबला हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश करेगा और कौन रक्षा करेगा। मोदी ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए कहा कि मैं भारत माता का पुजारी हूं, हर नारी मेरे लिए शक्ति है। ऐसे में भला कौन शक्ति का अंत कर सकता है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या ऐसे लोगों को वोट देंगे जो शक्ति को खत्म करने की बात करते हैं।
    यह बोले थे राहुल
    मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहा था कि हिंदू धर्म में एक शब्द होता है शक्ति। हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं। प्रश्न यह है कि वह शक्ति क्या है? राजा की आत्मा ईवीएम में है, यह सच है। राजा की आत्मा ईवीएम और देश की हर संस्था, ईडी, सीबीआई में है। राहुल ने कहा था कि हमें उस शक्ति को समाप्त करना है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments