लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर विस्तृत बातचीत की। इस दौरान राहुल गांधी ने परियोजना से प्रभावित होने वाले स्थानीय निवासियों, किसानों और पर्यावरण की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनकी मांगों व चिंताओं पर चर्चा की।


