HomeHindi NewsDelhi Newsडॉक्यूमेंट्री फिल्म तो दिखाकर रहेंगे.. आप ने किया ऐलान, Watch ट्रेलर

डॉक्यूमेंट्री फिल्म तो दिखाकर रहेंगे.. आप ने किया ऐलान, Watch ट्रेलर

आप आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल पर बनी फिल्म पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। आप के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि किसी फिल्म को दिखाने में पुलिस का कोई रोल ही नहीं होता है तो पुलिस से इसकी इजाज़त क्यों ली जाती? अब हम इस फिल्म को जनता को दिखाकर रहेंगे। इसे चाहे हम कमरे में बैठाकर मोबाइल में दिखायें या फिर वाट्सएप पर भेजें। वहीं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पुलिस ने सुबह आकर फिल्म की स्क्रीनिंग रुकवा दी थी। पुलिस को यह अधिकार नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा इस फिल्म से इतनी क्यों डरी हुई है। 2 साल में आप नेताओं को जेल भेजा गया, उसके पीछे की कहानी इस फिल्म में है। उम्मीद करते हैं कि दिखाने की इजाज़त दी जाएगी।

ट्रेलर किया जारी

आम आदमी पार्टी ने इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ट्रेलर अपने एक्स अकाउंट पर जारी किया है। आप ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर बनी वो डॉक्यूमेंट्री जिसे तानाशाही सत्ता ने रिलीज होने से रोक दिया। देश के इतिहास के सबसे बड़े राजनीतिक षड्यंत्र को एक्सपोज करती फिल्म का ट्रेलर पार्टी ने जारी किया है। साथ ही अब दावा कर दिया है कि इसे वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए जनता तक पहुंचाएगी। इसके साथ ही वाट्सएप पर जनता को भेजने की बात भी सौरभ भारद्वाज ने कही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments