HomeHindi Newsउप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से.. संभल और उपचुनाव का मुद्दा...

उप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से.. संभल और उपचुनाव का मुद्दा गूंजेगा

उप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस सत्र में कई अहम मुद्दे गूंजेगा। संभल का मुद्दा सत्ता पक्ष और विपक्ष भी जोरशोर से उठाएगा। संभल के शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा ने देशभर का ध्यान खींचा था। इस हिंसा में करीब 5 लोगों की मौत हुई थी।

सीएम योगी आदित्यनाथ संभल मुद्दे पर आक्रामक

सपा ने इसे सरकार द्वारा प्रायोजित हिंसा बताया था। सपा के प्रतिनिधिमंडल को भी संभल नहीं जाने दिया गया था। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी संभल जाने के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। सपा लोकसभा में यह मुद्दा उठाकर चर्चा करना चाहती थी, लेकिन मौका नहीं मिला। इसके अलावा उपचुनाव में सरकारी मशीनरी और ईवीएम का मुद्दा भी विधानसभा में उठ सकता है। हालांकि जिस तरह सीएम योगी आदित्यनाथ संभल मुद्दे पर आक्रामक थे, उसे देखते हुए दोनों पक्षों में तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

सत्र शुरू होने के मद्देनजर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

विधानसभा सत्र शुरू होने के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था की गई। एडीसीपी मनीषा सिंह ने कहा कि आज से शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है और इसके लिए हमने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हुए हैं। विधानसभा के चारों तरफ जो मुख्य-मुख्य चौराहे हैं वहां पर पीएसी सिविल पुलिस तैनात किए गए हैं। चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कर रहे हैं और फायर टेंडर भी तैनात हैं। सभी को ब्रीफिंग भी की गई है कि यहां पर पूरी निगरानी रखी जाए और जांच की व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments