HomeHindi NewsDelhi Newsक्या टू-व्हीलर पर लगेगा टोल टैक्स? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया...

क्या टू-व्हीलर पर लगेगा टोल टैक्स? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया स्पष्ट

हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि 15 जुलाई, 2025 से दोपहिया वाहनों पर भी टोल टैक्स लगेगा, जिससे लाखों वाहन चालकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इन सभी दावों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स से पूरी तरह छूट जारी रहेगी।

गडकरी ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, “कुछ मीडिया हाउसेज द्वारा दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दोपहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने भी एक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि दोपहिया वाहनों पर टोल शुल्क लगाने की कोई योजना नहीं है और ये खबरें पूरी तरह से गलत हैं।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि दोपहिया वाहनों के मालिकों से वाहन खरीदने के समय ही रोड टैक्स वसूल लिया जाता है, यही कारण है कि नेशनल हाईवे पर उनसे टोल प्लाजा पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

यह स्पष्टीकरण उन खबरों के बाद आया है जिनमें दावा किया गया था कि नए नियम के तहत दोपहिया वाहनों को भी FASTag के जरिए टोल देना होगा और नियम तोड़ने पर 2000 रुपये का जुर्माना लगेगा। गडकरी के बयान से अब यह साफ हो गया है कि ऐसी सभी खबरें निराधार और गलत थीं, और दोपहिया वाहन चालकों को टोल टैक्स को लेकर चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments