HomeHindi Newsचैंपियंस ट्रॉफी में क्या पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? सामने आया बड़ा...

चैंपियंस ट्रॉफी में क्या पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? सामने आया बड़ा अपडेट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में प्रस्तावित है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यही है कि चैंपियंस ट्रॉफी खेलने फरवरी में भारत की टीम क्या पाकिस्तान का दौरा करेगी? फैन्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है पाकिस्तान में सिक्योरिटी समस्याओं को देखते हुए भारतीय टीम लगातार पाकिस्तान का दौरान नहीं करती है और अब एक बड़ा अपडेट भी इसको लेकर सामने आया है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम

पाकिस्तान में फरवरी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जो अपडेट सामने आया है उसमें यही कहा जा रहा है कि भारत की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। सूत्रों के लिहाज से जो खबर सामने आई है उसमें यही कहा जा रहा है कि सरकार पाकिस्तान का दौरा नहीं करने भारतीय टीम को इजाजत देगी।

इस महीने आईसीसी की एक मीटिंग होनी है जिसमें भारतीय टीम हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रखेगी। और हो सकता है यही हो। क्योंकि एशिया कप में भी यही हुआ था जब एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में होना था तब भारतीय टीम ने अपने मुकाबले श्रीलंका में खेले थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments