HomeHindi Newsकानपुर टेस्ट में क्या खेलते हुए दिखाई देंगे शाकिब अल हसन? बांग्लादेश...

कानपुर टेस्ट में क्या खेलते हुए दिखाई देंगे शाकिब अल हसन? बांग्लादेश के कोच ने दिया बड़ा बयान

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। दूसरे टेस्ट मैच से पहले इस वक्त बांग्लादेश की टीम कानपुर में जमकर अभ्यास कर रही है। अभ्यास सत्र के दौरान शाकिब अल हसन ने बहुत ज्यादा अभ्यास नहीं किया। और अब वो कानपुर टेस्ट मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे या नहीं इसको लेकर बांग्लादेश की टीम के कोच का भी बड़ा बयान सामने आ गया है।

टीम में सेलेक्शन के योग्य हैं शाकिब अल हसन: हथुरुसिंघा

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश की टीम के कोच हथुरूसिंघ ने कहा कि “मैंने शाकिब अल हसन के बारे में कोई शिकायत नहीं सुनी है। मैंने अपने फिजियो या किसी और से भी कुछ नहीं सुना है, इसलिए वह सिलेक्शन के लिए योग्य हैं।

आपको बता दें इसके अलावा हथुरूसिंघा ने शाकिब अल हसन की फॉर्म को लेकर भी बड़ा बयान दिया है और कहा है कि शाकिब अल हसन का प्रदर्शन चिंताजनक नहीं है। मैं पूरी टीम के प्रदर्शन की बात कर रहा हूं कि हम काफी सुधार उसमें कर सकते हैं।

आपको बता दे चेन्नई टेस्ट में शाकिब अल हसन अपने बल्ले और गेंद दोनों से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। और शाकिब अल हसन इस वक्त चोट से भी जूझ रहे हैं। लेकिन कोच ने पूरी तरह से इस बात से इनकार कर दिया है कि शाकिब अल हसन चोटिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments