HomeHindi Newsकानपुर टेस्ट से पहले टीम इंडिया के अभ्यास के दौरान बंदरों ने...

कानपुर टेस्ट से पहले टीम इंडिया के अभ्यास के दौरान बंदरों ने मचाया आतंक

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम कानपुर में जमकर अभ्यास कर रही है। और आज भारतीय टीम के अभ्यास सेशन में विराट कोहली ने भी जमकर पसीना बहाया। लेकिन इस अभ्यास सत्र के दौरान कानपुर में बंदरों का आतंक देखने मिला और काफी ज्यादा संख्या में अचानक से बंदरों ने धावा बोल दिया।

कानपुर के स्टेडियम में अचानक से घुस आए बंदर

भारतीय टीम आज कानपुर में जब अभ्यास कर रही थी तो अभ्यास सत्र के बीच में स्टेडियम की दीवारों और स्टैंड्स पर काफी सारे बंदर एक साथ दिखाई दिए। बंदर इधर से उधर घूमते हुए दिखाई दिए। हालांकि इससे कहीं भी अभ्यास पर कोई भी असर नहीं पड़ा। लेकिन कहीं ना कहीं कानपुर के स्टेडियम पर एक बार फिर से सवालिया निशान जरूर उठ गए हैं। क्योंकि काफी लंबे समय बाद कानपुर को टेस्ट मैच की मेजबानी दी गई है।

लेकिन कानपुर में इस तरह की अगर बंदर अफरा तफरी कर रहे हैं तो कहीं ना कहीं सवाल तो उठता है। लेकिन बंदरों ने ज्यादा परेशान नहीं किया और थोड़ी देर के बाद सारे बंदर स्टेडियम से बाहर चले गए। उनकी कुछ तस्वीरें हम आपको इस खबर में दिखाने जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments