HomeHindi Newsक्या KKR के खिलाफ भी चलेगा किंग कोहली का बल्ला?

क्या KKR के खिलाफ भी चलेगा किंग कोहली का बल्ला?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच आज बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है, उसकी वजह यह है कि हमेशा ही कोलकाता और बेंगलुरु के बीच जो मुकाबला होता है वह हर मायनों में खास हो जाता है। क्योंकि इस साल कोलकाता नाइट राइडर की टीम के मेंटर गौतम गंभीर है और सामने टीम में विराट कोहली है। तो जाहिर सी बात है फैंस की दिलचस्प तो इस मुकाबले में रहेगी ही।

क्या एक बार फिर से चमकेगा कोलकाता के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की बात की जाए तो पंजाब किंग्स के खिलाफ दूसरे मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार 77 रनों की पारी खेली थी और बेंगलुरु की टीम को जीत दिलाई थीज़ और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। ऐसे में टीम की उम्मीद एक बार फिर से विराट कोहली के ऊपर ही रहेगी। क्योंकि विराट कोहली का चलना मतलब रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की जीत की गारंटी भी होती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments