HomeHindi Newsकोच बनते ही क्या विराट कोहली को टीम से ड्रॉप कर देंगे...

कोच बनते ही क्या विराट कोहली को टीम से ड्रॉप कर देंगे गौतम गंभीर?

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर अब टीम इंडिया के नए हेड कोच बन गए हैं। गौतम गंभीर वो खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने साल 2007 के T20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को जिताने में अहम योगदान दिया था। उसके बाद 2011 के 50 ओवरों के विश्व कप में भी उन्होंने 97 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अपनी भूमिका निभाई। अब गंभीर टीम इंडिया में एक बार फिर से लौट आए हैं और इस बार हेड कोच की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

लेकिन जब से गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं तब से सोशल मीडिया में एक ही तरह की बात चल रही है कि हो सकता है गौतम गंभीर के कोच बनते ही विराट कोहली को टीम से ड्रॉप कर दिया जाएगा। गौतम गंभीर की विराट कोहली से नहीं बनेगी, क्योंकि हमने देखा है आईपीएल में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच दो बार मैदान में ही लड़ाई हो चुकी है।

कहीं दोनों बड़े खिलाड़ियों के बीच टीम इंडिया में हो ना जाए अहम की लड़ाई

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर आक्रामक तरीके से खेलते नजर आए हैं। गौतम गंभीर भी उसी तरह के खिलाड़ी रहे हैं और अब वह टीम इंडिया में हेड कोच की भूमिका में नजर आएंगे। जाहिर सी बात है गौतम गंभीर अपने तौर तरीके अपनाएंगे और उन्ही तौर तरीकों के साथ वो टीम इंडिया की कोचिंग करते नजर आएंगे।

अब फैंस के मन मे जो सबसे बड़ा सवाल है वो यही है कि कहीं गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच अहम की लड़ाई टीम इंडिया को बर्बाद ना कर दे। क्योंकि गौतम गंभीर को हमने देखा है कि उनकी आपसी रंजिश विराट कोहली से क्रिकेट के मैदान पर रही है ,अगर ऐसा होता है तो फिर टीम इंडिया के लिए अपने भविष्य को आगे बढ़ाना भी मुश्किल हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments