HomeHindi Newsइंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स ने लॉर्ड्स टेस्ट में रचा इतिहास, ऐसा करने...

इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स ने लॉर्ड्स टेस्ट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस पहले टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है और इंग्लैंड की टीम ने एक बड़ी बढ़त वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ हासिल कर ली है। और दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम फिर से लड़खड़ा गई है और वेस्टइंडीज की हार बिल्कुल तय नजर आ रही है।

इंग्लैंड के इस अच्छे प्रदर्शन के बीच इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने एक बड़ा इतिहास इस मुकाबले में रच दिया है। और ऐसा करने वाले वो इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

इंग्लैंड की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स अब टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन और 200 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। इसी के साथ इंग्लैंड के वो पहले क्रिकेटर भी बन गए हैं। स्टोक्स अब तक दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो विकेट हासिल कर चुके हैं हालांकि वो बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए और फ्लॉप हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments