HomeHindi Newsक्या ऋषभ पंत को IPL 2025 के लिए रिटेन करेगी DC की...

क्या ऋषभ पंत को IPL 2025 के लिए रिटेन करेगी DC की टीम?दिल्ली के सह मालिक ने दिया ये जवाब

आईपीएल 2025 में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले 31 अक्टूबर तक आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। इससे पहले हर फ्रेंचाइजी इस जद्दोजेहद में लग गई है कि किन खिलाड़ियों को रिटेन करना है और किन्हे रिलीज करना है। और अब इसी बीच दिल्ली कैपिटल की टीम के सह मालिक पार्थ जिंदल ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है।

हम ऋषभ पंत को निश्चित रूप से रिटेन करेंगे: पार्थ जिंदल

दिल्ली कैपिटल की टीम के सह मालिक पार्थ जिंदल ने कहा कि ” ऋषभ पंत को निश्चित रूप से रिटेन किया जाएगा। हमारे पास अक्षर पटेल भी हैं, जो बेहतरीन खिलाड़ी हैं, ट्रिस्टन स्टब्स, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुलदीप यादव, अभिषेक पोरेल, मुकेश कुमार, खलील अहमद, सभी हमारी टीम में बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। हम देखेंगे कि नीलामी में क्या होता है। लेकिन पहले नियम के अनुसार हम छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकते हैं। चर्चा के बाद हम नीलामी के लिए आगे बढ़ेंगे और देखेंगे कि क्या होता है।

अब इससे एक बात तो तय हो गई है कि ऋषभ पंत तो हर हाल में रिटेन होंगे। इसके अलावा और कौन से खिलाड़ी रिटेन होंगे इसको लेकर फिलहाल चर्चा के बाद दिल्ली कैपिटल की टीम फैसला लेती हुई नजर आ सकती है। अब देखना यह है कि दिल्ली कैपिटल की टीम अपना कोच किसे नियुक्त करती है क्योंकि उन्होंने इस्तीफा पहले ही दे दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments