HomeHindi NewsHaryanaकांग्रेस ने भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद-जातिवाद को पोषित किया.. सीएम धामी ने हरियाणा में...

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद-जातिवाद को पोषित किया.. सीएम धामी ने हरियाणा में की कई सभाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कई सभाएं कीं। उन्होंने अपनी सभाओं में कांग्रेस को निशाने पर लिया और भाजपा को वोट देने की मांग की। उन्होंने फरीदाबाद कहा कि जन-जन की है यही पुकार, खिलेगा कमल-बनेगी भाजपा सरकार। सीएम धामी ने हरियाणा के फरीदाबाद में भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना जी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बड़ी संख्या में आई देवतुल्य जनता से मिले असीम प्रेम, स्नेह एवं आशीर्वाद से आश्वस्त हूं कि हरियाणा में फिर से प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलने जा रहा है।

कांग्रेस के समय विकास बाधित हुआ

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फरीदाबाद में कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस सरकार ने यहां भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और क्षेत्रवाद व जातिवाद की विचारधारा को पोषित करने का कार्य किया जिन कारणों से ही हरियाणा का विकास बाधित हुआ। सीएम ने कहा कि निश्चित तौर पर हरियाणा की देवतुल्य जनता भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों पर विश्वासरूपी मुहर लगाते हुए एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments