HomeHindi Newsबेन स्टोक्स को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में क्यों नहीं किया गया...

बेन स्टोक्स को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में क्यों नहीं किया गया शामिल? ये है वजह

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। और अपनी इस टीम में बेन स्टोक्स को शामिल नहीं किया है। जबकि सीनियर खिलाड़ी जो रूट की टीम में वापसी हो गई है लेकिन बेन स्टोक्स का नाम इस चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से नदारद है। ऐसे में फैन्स लगातार इस बात से हैरान है कि आखिरकार बेन स्टोक्स को क्यों शामिल नहीं किया गया है हम इस आर्टिकल में आपको पूरी कहानी बताने जा रहे हैं।

इस वजह से स्टोक्स को नहीं किया गया चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल

दरअसल इंग्लैंड की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने साल 2023 के वनडे विश्व कप में इंग्लैंड की टीम के लिए काफी ज्यादा रन बनाए थे लेकिन बेन स्टोक्स को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है और इसकी वजह यह बताई जा रही है कि बेन स्टोक्स इस वक्त हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं इसी वजह से बेन स्टोक्स को टीम के लिए कंसीडर नहीं किया गया है क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी

बेन स्टोक्स ने साल 2022 में वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था लेकिन उसके बाद उन्होंने अपना रिटायरमेंट वापस लिया और 2023 का वनडे विश्व कप खेला और शानदार प्रदर्शन भी किया लेकिन टीम का प्रदर्शन 2023 विश्व कप बेहद खराब था और इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी थी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments