HomeHindi Newsभारत से मैच हारने के बाद टीम होटल में जमकर रोए थे...

भारत से मैच हारने के बाद टीम होटल में जमकर रोए थे पाकिस्तान के खिलाड़ी, स्टार ओपनर ने किया बड़ा खुलासा

भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच एशिया कप 2023 का कोलंबो का मुकाबला तो हर भारतीय फैंस को याद होगा, क्योंकि इसी मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल ने शानदार शतक जड़े थे और भारत 350 से ऊपर का स्कोर बनाया था और पाकिस्तान की टीम को 228 रनों से हरा दिया था। लेकिन यह वही मुकाबला था जहां से पाकिस्तान की टीम उबर नहीं सकी थी। और उसके बाद ना तो पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में पहुंच सकी थी और ना ही 2023 के विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर सकी थी।

भारत से हारने के बाद टीम होटल में रोए थे हमारे खिलाड़ी इमाम उल हक

पाकिस्तान की टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक ने एशिया कप के उसे मुकाबले को लेकर कहा कि “बहुत से लड़के वहां से निराश हो गए थे। मैंने विश्व कप के दौरान उनमें से बहुतों को रोते हुए सुना; कुछ ने मुस्कुराना बंद कर दिया और खुद को होटल के कमरों में बंद कर लिया। अफगानिस्तान से हारने का झटका भी लगा। इसलिए नंबर 1 टीम होने के बावजूद…भारत में कुछ भी वैसा नहीं हुआ जैसा हमने उम्मीद की थी। टी20 विश्व कप बाद में आया, लेकिन मुझे लगता है कि भारत के विश्व कप ने हमारे आत्मविश्वास को पूरी तरह से हिला दिया। तभी से फिर से अफवाहें शुरू हो गईं।

आपको बता दें इस मैच के बाद पाकिस्तान की हालत काफी खराब हो गई थी। क्योंकि इसके बाद पाकिस्तान अफगानिस्तान, आयरलैंड लगभग सभी टीमों से अपने मुकाबले हार रही थी। पाकिस्तान की टीम के कप्तान बाबर आजम की भी कप्तानी 2023 विश्व कप के बाद छीन ली गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments