HomeHindi Newsचैंपियंस ट्रॉफी और भारत के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड ने टीम...

चैंपियंस ट्रॉफी और भारत के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड ने टीम का किया ऐलान

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने में अभी काफी वक्त बाकी है। लेकिन इंग्लैंड की टीम ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए अभी से अपनी टीम का ऐलान कर दिया है और इंग्लैंड की टीम में दिग्गज खिलाड़ी जो रूट की वनडे टीम में 2023 वनडे विश्व कप के बाद वापसी हो गई है। इंग्लैंड की टीम ने बेन स्टोक्स को शामिल नहीं किया है। क्योंकि बेन स्टोक्स इस वक्त चोटिल हैं और टीम से बाहर हो गए हैं।

बेहद शानदार दिख रही है इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड की टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और भारत के खिलाफ होने वाली वनडे और T20 सीरीज के लिए भी एक साथ अपनी टीम का ऐलान कर दिया है और अगर इंग्लैंड की टीम देखी जाए तो वह बेहद शानदार दिख रही है टीम में ऑलराउंडर भी है और मध्यक्रम के भी जबरदस्त खिलाड़ी शामिल किए गए हैं

चैंपियंस ट्रॉफी और भारत के खिलाफ श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टीम

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडेन कार्स ,बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

भारत के खिलाफ T20 श्रृंखला के लिए टीम

जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कारसे, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments