HomeHindi Newsअनंत-राधिका की शादी में क्यों दिखाई नहीं दे रहे विराट कोहली?

अनंत-राधिका की शादी में क्यों दिखाई नहीं दे रहे विराट कोहली?

इस वक्त देश में एक अलग ही तरह का माहौल मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी को लेकर बना हुआ है। दुनिया भर के सेलिब्रिटी अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में शिरकत करने आए। लेकिन पूरे समारोह से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली नदारद रहे। आखिर विराट कोहली ने क्यों एक भी फंक्शन दोनों की शादी का अटेंड नहीं किया इसकी वजह भी सामने आई।

आखिर कहां गायब है विराट कोहली?

दोस्तों हमने लगातार देखा है कि जब से अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी के फंक्शन हो रहे हैं विराट कोहली अब तक एक भी फंक्शन में दिखाई नहीं दिए हैं। विराट कोहली इस वक्त लंदन में अपने परिवार के साथ मौजूद हैं। उनके फंक्शन में महेंद्र सिंह धोनी से लेकर WWE के सुपरस्टार जॉन सीना तक ने शिरकत कर दी लेकिन विराट कोहली उनकी शादी में नहीं पहुंच सके।

ऐसे में अब सोशल मीडिया पर अलग तरह की बात होने लगी है कि मुकेश अंबानी ने सबको तो बुला लिया लेकिन वह विराट कोहली को नहीं बुला सके क्या विराट कोहली और अंबानी परिवार के बीच संबंध अच्छे नहीं है इसको लेकर भी सोशल मीडिया पर बात होने लगी है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments