HomeHindi NewsBGT में कौन होगा टीम इंडिया का एक्स फैक्टर? सुरेश रैना ने...

BGT में कौन होगा टीम इंडिया का एक्स फैक्टर? सुरेश रैना ने इस खिलाड़ी का लिया नाम

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 22 नवंबर से खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। और अब सीरीज की हाइप बनना भी शुरू हो गई है। टेस्ट मैच शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है और टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी इसको लेकर अभी फैन्स के मन मे सवाल है। लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ी को लेकर सुरेश रैना ने बड़ा बयान दिया और यह भी बताया है कि ऑस्ट्रेलिया में भारत का एक्स फैक्टर खिलाड़ी ये हो सकता है।

सुरेश रैना ने ध्रुव जुरेल को बताया एक्स फैक्टर खिलाड़ी

टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि “केएल राहुल के पास बहुत अनुभव है। ध्रुव जुरेल को न भूलें। आप कभी नहीं जानते, वो उसे ओपनिंग करने के लिए भी कह सकते हैं। ऐसा हो सकता है। कोच को फैसला लेना होगा। जुरेल वो एक्स-फैक्टर हो सकता है जिसकी भारत को ऑस्ट्रेलिया में तलाश है। आप उसे पहले टेस्ट में आजमा सकते हैं। मुझे पता है कि जब रोहित शर्मा वापस आएंगे, तो वो ओपनिंग करेंगे, लेकिन एक ऐसे युवा खिलाड़ी को मौका क्यों नहीं दिया जाए, जिसने वाकई अच्छा प्रदर्शन किया है।

आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले गए दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में 80 और दूसरी पारी में 68 रनों की शानदार पारी खेली। और एक तरह से चयनकर्ताओं के मन में ये सवाल डाल दिया है कि ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ध्रुव जुरेल भी शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं। और उन्हें पहले टेस्ट मैच में बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज भी मौका मिल सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments