HomeHindi Newsचैंपियंस ट्रॉफी का कहां होगा फाइनल? सामने आया बड़ा अपडेट

चैंपियंस ट्रॉफी का कहां होगा फाइनल? सामने आया बड़ा अपडेट

फरवरी 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में प्रस्तावित है लेकिन भारत की टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं इसको लेकर अभी भी कोई भी तस्वीर साफ नहीं हुई है लेकिन अब एक बड़ा अपडेट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल को लेकर सामने आया है जिसमें कहीं ना कहीं यह कहा जा सकता है कि चैंपियंस ट्रॉफी अब हाइब्रिड मॉडल में हो सकती है और इसका फाइनल भी दुबई के मैदान पर खेला जा सकता है

अगर भारत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा तो दुबई में होगा फाइनल

दरअसल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला लाहौर में होना है लेकिन अब खबर आ रही है कि अगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारतीय टीम पहुंच जाती है तो फाइनल लाहौर में नहीं बल्कि दुबई के मैदान पर होगा क्योंकि यह तो सब जानते हैं कि भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने की उम्मीद ना के बराबर है यानी चैंपियंस ट्रॉफी एक बार फिर से हाइब्रिड मॉडल में होती हुई नजर आएगी और भारत अपने सभी मुकाबले दुबई के मैदान पर खेलता हुआ नजर आएगा

आपको बता दें अक्टूबर का महीना चल रहा है और अभी भी यह तय नहीं हो पाया है कि भारत की टीम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए जाएगी या नहीं और यह एक बहुत बड़ा इंडिकेशन है कि शायद भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments