HomeHindi Newsजब खिलाड़ियों की उम्र बढ़ने लगती है तो उन्हें एडजस्ट करने में...

जब खिलाड़ियों की उम्र बढ़ने लगती है तो उन्हें एडजस्ट करने में समय लगता है, कोहली को लेकर हर्षा भोगले का बड़ा बयान

भारतीय टीम को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। और इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की भी वापसी हो रही है जो काफी लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे। क्योंकि विराट कोहली ने आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर खेला था जहां वो टेस्ट मैच में नजर आए थे।

हालांकि इस बीच खबर भी आई थी कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दलीप ट्रॉफी में भी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विराट कोहली और रोहित शर्मा दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई नहीं दिए। लेकिन अब कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया जो शायद विराट कोहली के फैंस को पसंद नहीं आएगा।

विराट कोहली को खेलना चाहिए था दलीप ट्रॉफी: हर्षा भोगले

कॉमेंट्री की दुनिया की आवाज कहे जाने वाले हर्षा भोगले ने विराट कोहली को लेकर कहा कि ” विराट कोहली को दलीप ट्रॉफी में खेलना चाहिए था। जब खिलाड़ियों की उम्र बढ़ने लगती है तो उन्हें एडजस्ट करने में काफी समय लगता है।

अब अगर हर्षा भोगले के इस बयान को देखा जाए तो वह यह है कि विराट कोहली टेस्ट सीरीज में एडजस्ट नहीं कर पाएंगे। जबकि विराट कोहली को क्रिकेट खेलते हुए 17 साल हो गए हैं अगर अब भी उन्हें एडजस्ट करने में वक्त लगेगा तो फिर उन्हें किंग किस लिए कहा जाता है यह समझ से परे हैं। और वैसे भी हर्षा भोगले को विराट कोहली से कोई दिक्कत तो है क्योंकि विराट कोहली की आलोचना करना हर्षा भोगले का प्रमुख कार्य दिखाई देता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments