HomeHindi Newsकिस तरह की रहेगी पुणे की पिच? क्या बल्लेबाज लगा पाएंगे रनों...

किस तरह की रहेगी पुणे की पिच? क्या बल्लेबाज लगा पाएंगे रनों का अंबार

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच पुणे के मैदान पर 24 अक्टूबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। बेंगलुरु में पहला टेस्ट मैच हारने के बाद अब टीम इंडिया की निगाहें पुणे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज बराबर करने पर है और यही वजह है कि भारतीय टीम एक स्लो स्पिन ट्रैक बनाने की तैयारी कर रहा है। यानी इस विकेट पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होगा क्योंकि यहां पर बॉल टर्न काफी ज्यादा होता हुआ दिखाई दे सकता है।

पुणे पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना नहीं होगा आसान

24 अक्टूबर से पुणे में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जिस तरह की पिच दिखाई दे रही है उसमें यही कहा जा सकता है कि इस विकेट पर गेंद अच्छा खासा टर्न होगा। लेकिन रन भी पहली पारी में बनेंगे। जो टीम टॉस जीत जाती है तो वह एक बड़ा स्कोर भी बना सकती है। क्योंकि पहली पारी में पुणे के मैदान पर जो औसत स्कोर है वह 430 है और दूसरी पारी में घटकर एक 190 हो जाता है।

पुणे के मैदान पर दूसरी पारी में रन बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। क्योंकि गेंद काफी ज्यादा स्पिन होने लगती है और लो भी होने लगती है। यानी इसी तरह की पिच पूरी तरह से तैयार की जा रही है जहां पर स्लो स्पिन होगी और बाउंस भी काफी नीचे हो सकता है। ऐसे में चुनौतियां दोनों टीमों के सामने होगी लेकिन भारतीय टीम को अच्छी क्रिकेट खेलकर वापसी करनी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments