HomeHindi NewsDelhi Newsहवाओं से बदला मौसम का मिजाज, इस दिन से बढ़ेगा तापमान

हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, इस दिन से बढ़ेगा तापमान

उप्र के लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में सोमवार की सुबह हल्की से भारी बारिश हुई। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। कई जिलों में बादलों की छाए रहे। मौसम में आए इस बदलाव से तेजी से बढ़ रही गर्मी में ब्रेक लगा। बिजली कडक़ने और चमक के चमक के साथ हुई इस बारिश ने तापमान गिरा दिया है। मार्च के पहले पखवाड़े में अप्रत्याशित गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे। दूसरे पखवाड़े के पहले दिन रविवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हुई बूंदाबांदी और बादलों की मौजूदगी से अगले दो दिन तक पारे में हल्की गिरावट आने के आसार हैं। 17 से 20 मार्च तक मौसम शुष्क रहने वाला है। मप्र, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब जैसे राज्यों में भी गर्मी से आंशिक राहत मिली है।

लू चलने की संभावना

आईएमडी के मुताबिक 21 व 22 मार्च को नमी युक्त पुरवाई के असर से उत्तर प्रदेश के दक्षिण पूर्वी इलाकों सोनभद्र, मिर्जापुर, बलिया व वाराणसी आदि में बूंदाबांदी की संभावना है। 24 मार्च से फिर से तापमान बढऩा शुरू होगा। मार्च के अंत में प्रदेश में लू जैसी परिस्थितियां बनने का पूर्वानुमान है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments