HomeHindi Newsइस भारतीय टीम को तो हम तीन दिन में हरा देते, श्रीलंका...

इस भारतीय टीम को तो हम तीन दिन में हरा देते, श्रीलंका के पूर्व कप्तान का सनसनीखेज बयान

श्रीलंका की टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने भारतीय टीम को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर भारतीय फैंस का खून खोल सकता है और भारतीय फैंस नाराज भी हो सकते हैं। क्योंकि अर्जुन राणातुंगा ने मौजूदा भारती टीम को 3 दिन में हरा देने का दावा किया है। अर्जुन रणतुंगा ने कहा है कि हमारी 1996 वाली टीम इस भारतीय टीम को तीन दिन में हरा देती।

रणतुंगा के बयान ने हर किसी को चौंकाया

टेलीग्राफ ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा के हवाले से लिखा है कि “चमिंडा वास और मुथैया मुरलीधरन जैसे गेंदबाजों के साथ, मेरी टीम भारत को भारत में तीन दिन में हरा सकती थी।

राणातुंगा के अलावा, 1996 में वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया को चौंका देने वाली श्रीलंकाई टीम में मुथैया मुरलीधरन, चमिंडा वास, अरविंदा डी सिल्वा, सनथ जयसूर्या और मार्वन अटापट्टू जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे। राणातुंगा का बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले साल के अंत में न्यूज़ीलैंड की टीम भारत को भारत में टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराकर गई।

आपको बता दें कि बीते कुछ महीनो में भारत की टेस्ट टीम ने काफी ज्यादा निराश किया है। भारत को घर में न्यूजीलैंड ने 3-0 से हरा दिया और उसके बाद जब भारत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया गया तो वहां पर ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से भारतीय टीम को हरा दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments