HomeHindi NewsGujarat Newsसमुद्र में डुबकी लगाकर किए द्वारका के दर्शन.. पीएम मोदी ने ट्वीट...

समुद्र में डुबकी लगाकर किए द्वारका के दर्शन.. पीएम मोदी ने ट्वीट किया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में थे। इस दौरान वे द्वारका में समुद्र में गहरे पानी के अंदर गए और श्रीकृष्ण की नगरी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि यह एक दिव्य अनुभव था। उन्होंने समुद्र में उस जगह डुबकी लगाई, जहां जलमग्न द्वारका शहर है। पीएम मोदी ने अपने एक्स पर इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर कर लिखा कि पानी में डूबी द्वारका नगरी में प्रार्थना करना बहुत ही दिव्य अनुभव था। आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें। उन्होंने समुद्र में मोर के पंख भी अर्पित किए। पीएम ने कहा कि मुझे देवकाज का सौभाग्य मिला है। मैंने समुद्र में जाकर द्वारका जी के दर्शन किए और द्वारकाधीश की दिव्यता को महसूस किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments