HomeHindi Newsविराट टीम के कप्तान नहीं है लेकिन अब भी लीडर हैं, स्टार...

विराट टीम के कप्तान नहीं है लेकिन अब भी लीडर हैं, स्टार खिलाड़ी का बड़ा बयान

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को भारतीय टीम की कप्तानी छोड़े हुए काफी समय हो गया है। साल 2021 का T20 विश्व कप विराट कोहली का बतौर कप्तान आखिरी व्हाइट बॉल का इवेंट था। उसके बाद विराट कोहली बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अब भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और उन्हें अब भी टीम का लीडर बताया है।

विराट अब भी टीम के लीडर हैं: जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंडियन एक्सप्रेस पर एक इंटरव्यू देते हुए विराट कोहली की जमकर तारीफ की है जसप्रीत बुमराह का कहना है कि विराट कोहली टीम के कप्तान नहीं है लेकिन अभी भी लीडर है

बुमराह ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि ” विराट कोहली अब भारतीय टीम के कप्तान नहीं है लेकिन वह अब भी टीम के लीडर है। और टीम को हमेशा लीडर ही चलाते हैं।

आपको बता दें विराट कोहली की कप्तानी में बुमराह ने काफी क्रिकेट खेली है और खास तौर पर विराट कोहली की बदौलत ही जसप्रीत बुमराह का टेस्ट मैच में डेब्यू हो पाया था, क्योंकि कोच रवि शास्त्री और विराट कोहली ने ही तय किया था कि जसप्रीत बुमराह को टेस्ट क्रिकेट भी खिलवानी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments